Homeसमाजअखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का विस्तार: अभिषेक अध्यक्ष व अनूप बने महासचिव,...

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का विस्तार: अभिषेक अध्यक्ष व अनूप बने महासचिव, मंजू व प्रभा को महिला इकाई की कमान

केकड़ी, 14 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की पूर्वी राजस्थान इकाई द्वारा संगठन विस्तार की घोषणा की गई है। संगठन के प्रमुख चांदकरण अग्रवाल की अभिशंषा पर अभिषेक अग्रवाल (बोहरा कॉलोनी) को केकड़ी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है। प्रदेशाध्यक्ष श्रीकान्त मुरारका ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अभिषेक अग्रवाल की संगठन क्षमता व समाज सेवा के प्रति निष्ठा से क्षेत्र में सांगठनिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। मुरारका ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

कार्यकारिणी का विस्तार: इसी प्रकार मुरारका ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अनूप पिलानिया को केकड़ी महासचिव मनोनीत किया है। इसी कड़ी में महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष अलका गर्ग ने भी नियुक्तियां जारी की हैं, जिसमें मंजू गर्ग को केकड़ी अध्यक्ष व प्रभा गर्ग को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष व्याप्त है व आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES