Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिकार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. रघु...

कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

केकड़ी, 02 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को केकड़ी व सरवाड़ ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रचार अभियान का होगा आगाज केकड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त जैन ने बताया कि बैठक का आयोजन 5 अप्रैल 2024 शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे किया जाएगा। इसमे क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में ब्लॉक एवं शहर स्तर के कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप कर प्रचार अभियान का आगाज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES