Tuesday, April 22, 2025
Homeशिक्षाहिंदी ओलंपियाड में छाए केकड़ी के सात विद्यार्थी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया...

हिंदी ओलंपियाड में छाए केकड़ी के सात विद्यार्थी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सात विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। ओलंपियाड में शिवांशी तिवाड़ी और आरवी जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निरपेक्ष नवदीप और आशवी काबरा ने 11वां स्थान हासिल किया। काव्या झंवर 13वें स्थान पर रहीं, रुद्राक्ष जैन 17वें और अयान जैन 37वें स्थान पर रहे। सभी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। बच्चों की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन व प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल ने गर्व जताया है।

RELATED ARTICLES