Thursday, May 1, 2025
Homeक्राइम न्यूजतीन माह से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर विवाहिता से...

तीन माह से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर विवाहिता से किया था दुराचार

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत सरवाड़ थाना पुलिस ने घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार करने के मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरवाड़ थानाधिकारी सत्यवान सिंह ने बताया कि पीड़िता ने गत 13 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि ताजपुरा थाना सरवाड़ निवासी कमलेश यादव ने गत 22 दिसम्बर 2023 को रात्रि के समय जबरन घर में घुसकर बलात्कार किया। शोर शराबा सुनकर सास व देवरानी आ गई। जिन्हें देखकर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।

सरवाड़ थाना पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी।

प्रकरण दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी पुलिस ने भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी प्रकरण दर्ज होते ही फरार हो गया। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद भी आरोपी का कहीं पता नहीं चला। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से पुलिस की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

विशेष टीम का किया गठन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। तलाशी के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ताजपुरा थाना सरवाड़ ​को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी सत्यवान सिंह, कांस्टेबल कल्याण, हरिराम व दातार सिंह शामिल है।

RELATED ARTICLES