Saturday, March 15, 2025
Homeसमाजहाइदौस खेल में दिखाए करतब, ढोल-ताशों की मातमी धुन पर निकाला जुलूस,...

हाइदौस खेल में दिखाए करतब, ढोल-ताशों की मातमी धुन पर निकाला जुलूस, कर्बला में सैराब किए ताजिए

केकड़ी, 17 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में बुधवार को ताजिए निकाले गए। इस दौरान ढोल-ताशों की मातमी धुन पर जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्बला शरीफ पहुंचा, जहां ताजिए सैराब किए गए। युवकों ने हाइदौस खेल में हैरत अंगेज करतब दिखाए। ताजिए के जुलूस में जगह-जगह छबीलें लगाई गई।

खुशहाली की कामना की मोहर्रम के मुख्य मुकाम खिडक़ी गेट से प्रारम्भ हुए ताजिए के जुलूस में नवयुवक मातमी धुनों के साथ हाईदौस खेल रहे थे। चमकदार पन्नियों व गोटा-किनारी की झिलमिलाहट से बने ताजिए लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। शहरवासियों ने ताजियों के नीचे से निकलकर खुशहाली की कामना की। बच्चों द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे ताजिए अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे।

केकड़ीः दोनों समुदायों के अखाड़ा उस्तादों का साफा बंधवा कर अभिनन्दन करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

पुलिस बल रहा मौजूद जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घण्टाघर पर दोनों समुदायों के अखाड़ा उस्तादों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का साफा बन्धवाकर सम्मान किया। देर शाम जुलूस भट्टा कॉलोनी स्थित कर्बला शरीफ पहुंचा जहां “या हुसैन-या अली“ के नारों के साथ ताजियों को सैराब किया गया। जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES