Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजसम्मेद शिखर की वंदना करने गए तीर्थयात्री का निधन, अंतिम टूंक के...

सम्मेद शिखर की वंदना करने गए तीर्थयात्री का निधन, अंतिम टूंक के दर्शन करने से दो सीढ़ी पहले टूटी सांसों की डोर, समाज में छाई शोक की लहर

केकड़ी, 23 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): झारखण्ड स्थित सम्मेद शिखर तीर्थ की वंदना करने गए बघेरा निवासी तीर्थयात्री का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। तीर्थयात्री के निधन का समाचार मिलते ही समाज में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बघेरा निवासी विमल चन्द रांटा मालपुरा सम्मेद शिखर यात्रा संघ के साथ विभिन्न जैन तीर्थों की वंदना करने गए थे। बताया जाता है कि संघ में हजारों तीर्थयात्री शामिल थे। शुक्रवार को तीर्थयात्रियों का सम्मेद शिखर की वंदना का कार्यक्रम था।

चंद क्षणों में उड़ गए प्राण पखेरू सम्मेद शिखर तीर्थ में अंतिम टूंक के दर्शन करने से दो सीढ़ी पहले पारसनाथ टूंक के नीचे रांटा को हार्ट अटैक आया और कुछ ही क्षणों में उनका निधन हो गया। रांटा की पार्थिव देह को कमेटी के कर्मचारियों के सहयोग से डोली द्वारा नीचे भिजवाया गया। बताया जाता है कि रांटा सपरिवार सम्मेद शिखर तीर्थ की यात्रा करने गए हुए थे। पूरा परिवार साथ में होने से रांटा की पा​र्थिव देह का सम्मेद शिखर स्थित सिद्धाचलम में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

RELATED ARTICLES