Thursday, October 8, 2026
Home शासन प्रशासन नगर परिषद ने बांटे डस्टबीन, कचरा अलग रखने की दी सीख

नगर परिषद ने बांटे डस्टबीन, कचरा अलग रखने की दी सीख

केकड़ी: शहर के दुकानदारों को डस्टबीन वितरित करते नगर परिषद के अधिकारी।

केकड़ी, 23 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में डस्टबीन वितरित किए गए। आयुक्त बंटी राजपूत ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। शहरवासियों एवं दुकानदारों को चाहिए कि वे अपनी दुकान व मकान का कचरा डस्टबीन में ही एकत्रित करें तथा उस कचरे को नगर परिषद के ऑटोटीपर वाहन में ही डाले।

वसूला जाएगा जुर्माना उन्होंने बताया कि सड़क पर कचरा डालने पर संबंधित व्यक्ति/दुकानदार से नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल, सफाई शाखा प्रभारी किशनलाल गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता घासीलाल गुर्जर, अग्निशमन शाखा प्रभारी (फायरमेन) राकेश कुमार पारीक, एमआईएस इंजिनयर (एसबीएम) रोहित शर्मा सहित नगर परिषद के कई कार्मिक मौजूद रहे।