केकड़ी, 01 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला एवं खंड इकाई की बैठक महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में मंगलम गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी केदार शर्मा ने गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया के निर्देशानुसार नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे समेलिया निवासी रामेश्वर प्रसाद गौड़ को महासभा का केकड़ी जिला अध्यक्ष बनाया गया।
ये बने पदाधिकारी इसी प्रकार केकड़ी तहसील इकाई का गठन कर कैलाश गौड़ को अध्यक्ष, संतोष व्यास को सचिव एवं विनोद गौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं युवा कार्यकारिणी में खुशवंत व्यास को अध्यक्ष, राजीव शर्मा को सचिव व कार्तिक गौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर समाज के महावीर प्रसाद शर्मा, उमाशंकर गौड़, प्रदीप गौड़, अरविंद व्यास, रमेश शर्मा, सुनील शर्मा, अंशुल गौड़ आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।