Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिजाट ने बनाई विशेष पहचान, हर वर्ग के लिए किया कार्य

जाट ने बनाई विशेष पहचान, हर वर्ग के लिए किया कार्य

केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। अजमेरी गेट के समीप स्थित कटारिया विश्रामशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि जाट जिले के ही नहीं अपितु प्रदेश के कद्दावर नेता रहे है। हर जाति व हर वर्ग में उनकी जबर्दस्त पैठ थी। उन्होंने वंचित वर्ग के लिए कार्य कर आमजन में एक विशेष छवि बनाई थी। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत ने भी विचार व्यक्त किए।

शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने जाट के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष महावीर साहू, सुरेश कुड़ी, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां व सुरेश साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी, भाजपा नेता रामावतार सिखवाल, दशरथ साहू, दिनेश जेतवाल, रामनरेश चौधरी, छोटूलाल राव, चरण सिंह चौधरी, अमन चौधरी समेत अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES