Friday, March 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिसानंद सम्पन्न हुई भागवत कथा, आयोजन समिति का किया अभिनन्दन, व्यवस्थाओं को...

सानंद सम्पन्न हुई भागवत कथा, आयोजन समिति का किया अभिनन्दन, व्यवस्थाओं को सराहा

केकड़ी, 14 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शक्करगढ़ स्थित श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के तत्वावधान में हाल ही में श्री जगन्नाथ धाम, पुरी (ओडिशा) में भागवत कथा का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न होने पर रविवार को आश्रम पर ट्रस्ट मंडल की एक बैठक आयोजित कर भागवत कथा आयोजन समिति का अभिनंदन किया गया। आश्रम के महामंत्री ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य ने बताया कि आश्रम ट्रस्ट द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति के चारों प्रमुख धामों पर भागवत कथा के आयोजन का संकल्प लिया गया था, जिसके तहत विगत वर्षो में श्री द्वारकाधीश (गुजरात) एवं श्री रामेश्वरम (तमिलनाडु) में भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न होने के पश्चात हाल ही में 19 से 26 सितंबर तक श्री जगन्नाथ धाम, पुरी (ओडीशा) में भागवत कथा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सानंद संपन्न हुआ है।

साफा माला से किया अभिनन्दन कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय निमोदिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी का ट्रस्ट मंडल की ओर से वरिष्ठ ट्रस्टी टी सी चौधरी ने माला, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा ने साफा एवं सुरेश चंद्र रुइया ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर संपूर्ण ट्रस्ट मंडल ने श्री जगन्नाथ धाम पर आयोजित भागवत कथा की सभी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा समिति के अध्यक्ष निमोदिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद बैठक में आश्रम के महामंत्री ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य, ब्रह्मचारी परमानंद चैतन्य, ब्रह्मचारी नारायण चैतन्य, ब्रह्मचारी पुष्कर चैतन्य सहित ट्रस्टी टी सी चौधरी, सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, पूरण कुमार कारिहा, दिनेश तोषनीवाल, शिवरतन मूंदड़ा, कन्हैया लाल यादव, नाथूलाल पंचोली, सलाहकार मंडल के भगवान मंडोवरा, दामोदर शाह, सुरेंद्र जोशी, हेमचंद सुल्तानिया, प्रकाश शर्मा, सुशील चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES