केकड़ी, 05 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बार एसोसिएशन केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को सम्पन्न हो गई। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवल किशोर पारीक के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मनोज आहूजा व रामसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवप्रसाद पाराशर, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, द्वारका प्रसाद पंचोली व केदारमल चौधरी एवं महासचिव पद के लिए नंदलाल बैरवा, विशाल राजपुरोहित, कालूराम गुर्जर, दुर्गालाल वर्मा व मुकेश कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।
इन्होंने भी किया आवेदन इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र सिंह राठौड़, कमलेश कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, वित्त सचिव पद के लिए रामेश्वर कुमावत, दुर्गालाल वर्मा व कमलेश कुमार शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए अतुल दाधीच व इमदाद अली, सामाजिक एवं कल्याण सचिव पद के लिए सचिन कुमार राव, कमलेश शर्मा व इमदाद अली एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए आदिल कुरैशी, नंदलाल बैरवा, रविन्द्र कुमार मेवाड़ा व रेहान नकवी ने नामांकन दाखिल किया है।
नामवापसी के बाद साफ होगी तस्वीर पारीक के अनुसार 6 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। सायं 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। नामवापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। मतदान (आवश्यक होने पर) 13 दिसम्बर 2024 को सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद सायं 4 बजे से मतगणना शुरु होगी। मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।