Thursday, March 13, 2025
Homeशिक्षालैंगिक हिंसा महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती, कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव...

लैंगिक हिंसा महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती, कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव व उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी

केकड़ी, 21 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन विश्व ध्यान दिवस पर विद्यार्थियों ने ध्यान लगाया। इस मौके पर प्रो. भारती प्रकाश ने लैंगिक उत्पीड़न पर व्याख्यान दिया। शिविर के प्रथम सत्र में डॉ नीता चौहान ने विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं प्रतिदिन ध्यान के अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ध्यान करने से मन शांत रहता है, नकारात्मक सोच समाप्त होती है और कार्य के प्रति ऊर्जा जागृत होती है।

विभिन्न कानूनों की दी जानकारी द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. भारती प्रकाश, प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय, अजमेर ने कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम एवं निषेध पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न एक गंभीर समस्या है जो हमारे समाज में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह समस्या न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, विशाखा गाइडलाइन एवं लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं समाधान जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी एवं इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

जिम्मेदार नागरिक बनाना शिविर का उद्देश्य इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने कहा कि एनएसएस शिविर का आयोजन हमारे विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम का संचालन ज्योति मीना ने किया। आभार डॉ. शिखा माथुर ने जताया।

RELATED ARTICLES