केकड़ी, 22 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के तत्वावधान में रविवार को अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में कॅरियर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें श्री शक्ति कंपटीशन प्लस संस्थान केकड़ी के निदेशक भवानी सिंह शक्तावत एवं शिवराज व राकेश सहित अन्य ने बच्चों को करियर से जुड़े कई टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हर सफलता को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता ही मूल मंत्र है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। नियमित पढ़ाई के बाद जब अपना करियर चुनने का समय आए तब आपके मन और इच्छा के अनुरूप ही आगे की पढ़ाई करें। जिससे वे आगामी समय में अपना बेहतर भविष्य बना सकें।
ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोपाल सिंह कादेड़ा ने की। इस मौके पर बहादुर सिंह पिपलाज, शंकर सिंह धुंवालिया, भंवर सिंह देवगांव, महेन्द्र सिंह भराई, अमराव सिंह सोलंकी, दशरथ सिंह भराई, दशरथ सिंह पिपलाज, भरत सिंह सापुंदा, भगवान सिंह निमोद, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, विक्रम सिंह नयावास, रविन्द्र सिंह पिपलाज, गजेन्द्र सिंह मांची, बलवीर सिंह सापुंदा, राजेन्द्र सिंह भराई, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, घीसू सिंह रामपाली, छत्रसाल सिंह जैतपुरा सहित कई जने उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री दशरथ सिंह ने किया।