Tuesday, January 20, 2026
Homeक्राइम न्यूजफसल की सार संभाल करने गए पिता-पुत्र पर हमला, पुलिस ने मामला...

फसल की सार संभाल करने गए पिता-पुत्र पर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) मूंग की फसल की सार संभाल करने गए पिता पुत्र पर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। देवली थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी शहर थाना क्षेत्र के बघेरा ग्राम निवासी लक्ष्मण सिंह राजपूत अपने पुत्र जितेन्द्र सिंह के साथ गुरुवार को मूंग की फसल की सार संभाल करने टोंक जिलान्तर्गत नासिरदा की थली कॉलोनी गया था। इस दौरान उन्हें खेत पर खड़ी मूंग की फसल को ट्रैक्टर से नुकसान पहुंचाया हुआ नजर आया। उलाहना दिया तो रामदेव गुर्जर, देवकरण, प्रधान, सूरजकरण, कालू, शैतान, राजू गुर्जर, जीतू, सांवरा, दिलबर पत्नी रामदेव, लाली पत्नी देवकरण समेत कुल 16 जनों ने लकड़ी व कुल्हाड़ी से मारपीट की। हमले में लक्ष्मण सिंह का पुत्र जितेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका देवली चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। देवली थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES