Sunday, March 1, 2026
Homeसमाजराठौर तेलियान साहू समाज के चुनाव सम्पन्न, मुकेश बने निर्विरोध अध्यक्ष

राठौर तेलियान साहू समाज के चुनाव सम्पन्न, मुकेश बने निर्विरोध अध्यक्ष

केकड़ी, 04 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राठौर तेलियान साहू समाज समिति केकड़ी की आम सभा का आयोजन रविवार को आसरवां गार्डन में किया गया। सभा में समाज के विकास व संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। समिति के संरक्षक रामनिवास मंगलुन्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में समाज बंधुओं की मौजूदगी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। समाज के सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए मुकेश कुमार बाथरा के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

समाजबंधुओं ने दी बधाई: नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश बाथरा का समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों व युवाओं ने बाथरा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज संगठित होकर प्रगति की राह पर अग्रसर होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES