केकड़ी, 14 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वैष्णव बैरागी समाज प्रथम चोमालिसा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026-27 में मेधावी छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कार व सामाजिक एकता को उन्नति का मूल आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष दुर्गादास वैष्णव तसवारिया ने की। मुख्य अतिथियों में संस्थान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वैष्णव जूनिया, संरक्षक चतुर्भुज दास तसवारिया, हीरा दास बीजवाड़ व प्रहलाद दास वैष्णव रामपुरा शामिल रहे।

प्रतिभाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास: वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी शिक्षित व जागरूक युवा पीढ़ी होती है। प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। शिक्षाविद् प्रहलाद वैष्णव ने शिक्षा को सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य बताया। वहीं शारीरिक शिक्षक बनवारी वैष्णव ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से इसके सीमित व सकारात्मक उपयोग का आह्वान किया।

मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित: समारोह में राजकीय सेवा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयनित राजेन्द्र कुमार वैष्णव का विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही कक्षा 8वीं व 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वंश दिवाकर, गुंजन वैष्णव, आशुतोष वैष्णव, राघवेन्द्र वैष्णव, आस्था वैष्णव, पीयूष वैष्णव, पीयूष कुमार, आयान वैष्णव, ललित वैष्णव, खुशबू वैष्णव, अक्षय वैष्णव, हिमांशी वैष्णव, अर्पित कुमार वैष्णव, भरत कुमार वैष्णव, शिवानी वैष्णव, अक्षिता वैष्णव, तुषार वैष्णव, भावेश वैष्णव, मोनू वैष्णव व पवन वैष्णव को सम्मानित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस मौके पर राधाकृष्ण वैष्णव, कानदास, सत्यनारायण वैष्णव, रतनलाल वैष्णव, महावीर प्रसाद वैष्णव, जगदीश प्रसाद वैष्णव, गोपाललाल वैष्णव, विष्णु प्रसाद वैष्णव, दशरथ वैष्णव, मांगीलाल, सांवरलाल जूनिया, राधेश्याम वैष्णव, ब्रजकिशोर वैष्णव, रामकिशोर वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव व सतीश कुमार वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु प्रसाद वैष्णव तसवारिया ने किया।


