केकड़ी, 06 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार केकड़ी नगर कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल द्वारा जारी सूची के अनुसार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए अनुभवी चेहरों व युवाओं का मेल बिठाया गया है। हेमंत जैन ने बताया कि उनकी टीम शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी।

यह है नई टीम: कार्यकारिणी में रमेश चन्द पारीक को महासचिव (संगठन), रामलाल कटारिया, धन्नालाल डसानियां, प्रभु लाल जाग्रत, इंसाफ अली शोरगर व रोहित चौहान को उपाध्यक्ष, कुंदन देवतवाल, सरफराज गौरी, नौरतमल रैगर, हनुमान बाथरा व राजेश मेघवंशी को महासचिव, मूलचन्द महावर, नवाब अली, अभिषेक सिंह शक्तावत, हेमराज सैनी, शरीफ पठान, यासीन, अजयकांत दाधीच, भागचन्द आचार्य, सुनील बोयत व नावेद अहमद खान को सचिव, रतन पंवार को प्रवक्ता, भागचन्द मून्दड़ा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं चिंरजी लाल माली, रामराय खटीक, भावेश जैन, अशोक छाबड़ा, अवनीश मून्दड़ा, रेहान नकवी व गोपाल गुर्जर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


