Homeशासन प्रशासनविधायक शत्रुघ्न गौतम के समर्थन में उतरा सर्व समाज, छवि धूमिल करने...

विधायक शत्रुघ्न गौतम के समर्थन में उतरा सर्व समाज, छवि धूमिल करने की साजिश के विरोध में कल ‘केकड़ी बंद’ का आह्वान

केकड़ी, 09 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक शत्रुघ्न गौतम की छवि धूमिल करने के प्रयासों के विरोध में सर्व समाज ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कल शनिवार (10 जनवरी 2026) को केकड़ी बंदका आह्वान किया है। इस दौरान केकड़ी शहर के सभी बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे। आमजन व व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस बंद को सफल बनाने में अपना स्वेच्छिक सहयोग प्रदान करें। बंद के पश्चात सर्व समाज के लोग घंटाघर केकड़ी पर एकत्रित होंगे। यहां से एक विशाल रैली के रूप में जाकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा विधायक की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध जांच की मांग की जाएगी।

क्या है मामला: गौरतलब है कि सदर थाने में पदस्थापित हैड कांस्टेबल राजेश मीणा ने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर आमजन के साथ मारपीट की, वाहनों में तोड़फोड़ की तथा 24 वर्षीय युवक ओमप्रकाश गुर्जर पर रिवाल्वर तानकर इलाके में दहशत का माहौल पैदा किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने राजेश मीणा को निलंबित कर दिया।लोगों का कहना है कि राजनीतिक द्वेषता के चलते राजेश मीणा द्वारा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है त​था उनकी बेदाग छवि को धूमिल किया जा रहा है। इससे सर्वसमाज में रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES