Thursday, October 8, 2026
Home क्राइम न्यूज अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस का शिकंजा: पारा में पकड़ी...

अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस का शिकंजा: पारा में पकड़ी बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

केकड़ी: सदर थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

केकड़ी, 09 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पारा क्षेत्र से अवैध बजरी से भरे एक सोनालिका ट्रैक्टर मय बिना नंबरी ट्रॉली को रुकवाया। चालक बजरी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लीज संबंधी कागजात पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाने पर खड़ा करवा दिया। पुलिस ने मामले की सूचना सावर खनिज अभियंता (खान एवं भू-विज्ञान विभाग) को दे दी है।

सतत जारी रहेगी निगरानी: पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई व चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के साथ एएसआई शिवराज, कांस्टेबल कैलाश व पदम ने अहम भूमिका निभाई है।