केकड़ी, 07 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अत्यंत सरल व विनम्र स्वभाव के धनी समर्पित निरंकारी सेवादार रामचन्द टहलानी का शनिवार सुबह हृदय गति रुकने (साइलेंट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से निरंकारी मिशन व उन्हें जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। टहलानी पिछले कई वर्षों से निष्ठा के साथ मिशन की विचारधारा व सेवा कार्यों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे थे। उनकी सेवा भावना व मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उनका आकस्मिक चले जाना मिशन व परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 2 बजे देवगांव गेट बाहर स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।


