Monday, March 23, 2026
Homeसमाजअग्रवाल समाज की महिला इकाई का शपथ ग्रहण, नई कार्यकारिणी को सौंपे...

अग्रवाल समाज की महिला इकाई का शपथ ग्रहण, नई कार्यकारिणी को सौंपे दायित्व, ईसर-गणगौर की प्रस्तुति ने मोहा मन

केकड़ी, 23 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज चौरासी डिग्गी के तत्वावधान में केकड़ी ब्लॉक महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय पार्श्वनाथ दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की विभिन्न इकाइयों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमे नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपे गए।समारोह के दौरान केकड़ी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें विद्या जैन को अध्यक्ष, मधु सिंहल को मंत्री व मोना जैन को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही अन्य इकाइयों में सावर से राजुल भगत, जूनिया से समता जैन, बघेरा से शिमला जैन व धुन्धरी से हेमलता जैन को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

केकड़ी: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं।

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ: अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीना छामुनिया, इंदु मित्तल, अनीता रांटा व चंद्रकला जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयुषी सिंहल, मीनाक्षी, सविता, दिव्या, प्रिया व दिव्या रांटा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ईसर-गणगौरकी विशेष प्रस्तुति रही, जिसे सावर, जूनियां, बघेरा, कादेड़ा व केकड़ी ब्लॉक के सदस्यों ने मिलकर प्रस्तुत किया।

केकड़ी: ईसर गणगौर की प्रस्तुति देती महिलाएं।

सम्मान व व्यवस्थाओं की सराहना: समारोह के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत दुपट्टा व स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। मंच का उद्घाटन चंवर पुण्यार्जक सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। मंच व्यवस्था में प्रमिला जैन व उनकी टीम एवं भोजन व्यवस्था में रेनू जैन व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्या जैन ने किया। मधु सिंहल ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES