Thursday, October 8, 2026
Home क्राइम न्यूज पुलिस ने जब्त किया अवैध बजरी से भरा डंपर, खनन विभाग लगाएगा...

पुलिस ने जब्त किया अवैध बजरी से भरा डंपर, खनन विभाग लगाएगा जुर्माना

केकड़ी: सदर थाना पुलिस द्वारा जब्त किया गया बजरी से भरा डंपर।

केकड़ी, 23 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक डंपर जब्त किया है। अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई के बाद बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। सदर थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि रविवार रात को गश्त के दौरान बोगला-उन्दरी मार्ग पर अवैध बजरी से भरा एक डंपर आ रहा था। पुलिस टीम ने डम्पर को रुकवाकर चालक से बजरी निर्गमन के संबंध में दस्तावेज मांगे। जिस पर डंपर चालक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाया।

खनन विभाग को कराया अवगत पुलिस टीम ने अवैध बजरी से भरे डंपर को जब्त कर पुलिस थाने लाकर खड़ा कर दिया है।इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने खनिज विभाग को अवगत करा दिया है। खनिज विभाग के फोरमैन सतीश चौहान ने बताया कि डंपर पर करीब 5 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जाएगा। कार्रवाई करने के दौरान हेड कांस्टेबल संपत राज मीणा सहित पुलिस का जाब्ता मौजूद था।