Friday, March 27, 2026
Homeसामाजिकछात्राओं को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, भामाशाह ने जल मंदिर के...

छात्राओं को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, भामाशाह ने जल मंदिर के लिए भेंट किया 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर

केकड़ी, 27 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद की प्रेरणा से भामाशाह आभा बेली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्व. बालकिशन गुप्ता व स्व. भंवरी देवी बांगड़ की स्मृति में 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया। भीषण गर्मी को देखते हुए छात्राओं के लिए यह एक बड़ी राहत है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पांच पक्षी परिंडे भी लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ रहे। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल कीर, प्रधानाचार्य हेमन पाठक व उप प्रधानाचार्य शिव शंकर राठौड़ ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, कैलाश चंद जैन, सर्वेश विजय, गोपाल लाल वर्मा, रामनिवास जैन व हीरालाल सामरिया सहित रामनरेश विजय, यशवंत बेली, भगवान माहेश्वरी, हरि नारायण बिदा, आदित्य उदयवाल, बिरदी चंद, राजेंद्र कुमार न्याती, पदमचंद पहाड़िया व सरोज नरूका आदि उपस्थित रहे। सभी ने समाज में सेवा व सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES