Homeशिक्षाकला, विज्ञान व कृषि विज्ञान में एमएलडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया...

कला, विज्ञान व कृषि विज्ञान में एमएलडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावी छात्रों का तिलक व माला पहनाकर किया स्वागत

केकड़ी, 31 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (MLD) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विज्ञान, कला व कृषि विज्ञान तीनों ही वर्गों में छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि घोषित परिणामों में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।

ये रहे परिणाम: विज्ञान वर्ग में इंदूबाला शर्मा ने 88.80%, राज्यवर्धन सिंह ने 87.80%, उर्मिला चौधरी ने 87.00%, राजवीर सिंह ने 86.20% व हर्षित जांगिड़ ने 81.00%, कृषि विज्ञान वर्ग में अंजू कुमारी जाट ने 80.80%, अमन चौधरी ने 78.40%, आसाराम जाट ने 78.00%, युवराज चौधरी ने 76.40% व रीना बैरवा ने 75.80% तथा कला वर्ग में लता शर्मा ने 85.60%, आरती शर्मा व चिराग राजपुरोहित ने 83.40% एवं देविका कानावत व ईशुराज सिंह खंगारोत ने 79.40% अंक प्राप्त किए है।

मिठाई खिलाकर किया स्वागत: शानदार परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे व अनिरुद्ध दुबे, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, विनीता जोशी व संगीता कुमावत ने मेधावी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES