Homeसमाजगाजे-बाजे के साथ निकली नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण,...

गाजे-बाजे के साथ निकली नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण, नगरवासियों ने किया स्वागत

केकड़ी, 04 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व नमोकार महामंत्र दिवस 2.0 की प्रभावना के लिए नगर में भव्य नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा निकाली गई। यह आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका विनीतश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रथ यात्रा का शुभारंभ बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। गाजे-बाजे व भक्ति भजनों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। मार्ग में श्रद्धालु नमोकार महामंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। यात्रा में सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शांति व सद्भावना का संदेश: इस अवसर पर जीतो जेटीआर विनोद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि नमोकार महामंत्र का जाप जीवन में शांति, सद्भावना व आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में अनुशासन व अटूट श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में जीतो चैप्टर अजमेर के सदस्य विनय नाहटा, जेटीआर अक्षय बाला कोठारी, जेटीआर नेमीनाथ मंदिर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सुरेंद्र जैन, महिला मंडल अध्यक्ष विद्या जैन, ऋषभ देव मंदिर अध्यक्ष महावीर जैन, अमर चंद जैन, नरेंद्र कोठारी, नवीन जैन, सुमित लोढ़ा, रमेश जैन व विमल कोठारी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES