केकड़ी, 10 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज चौरासी प्रबंध कार्यकारिणी, महिला परिषद् व युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष व केकड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल मित्तल ने की। सभा में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जून को अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में 24वां अग्रवाल समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए कुल 24 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन व पंजीयन की संपूर्ण जिम्मेदारी युवा परिषद को सौंपी गई है।

सामाजिक विकास व भावी योजनाएं: इसके साथ ही 23 मई से 30 मई तक अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में महिला व बालिका प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इस शिविर की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी रामगोपाल जैन, महिला परिषद अध्यक्ष बीना छामुनिया, मंत्री गुंजन मित्तल व मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा जैन को दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि समाज के सभी लोगों के आपसी सहयोग से ही सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बताया कि समय की मांग को देखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में वर्ष 2026 के लिए बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज का चातुर्मास अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में करवाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन को और अधिक संगठित करने के लिए प्रत्येक अग्रवाल परिवार का ‘अग्र कार्ड‘ बनाने व समाज के निरंतर सहयोग के लिए एक प्रभावी कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया।

देशभर में फैला है संगठन का प्रभाव: गौरतलब है कि वर्ष 1969 में 84 गांवों से मिलकर बना यह संगठन आज पूरे भारतवर्ष में मजबूती से कार्य कर रहा है। राजस्थान में इसे जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, टोंक, निवाई, केकड़ी, मालपुरा, देवली, चाकसू, फागी, टोडा, पीपलू, शिवाड़, देई व उनियारा सहित 15 ब्लॉक में बांटा गया है। राजस्थान के बाहर मुंबई, पुणे, दिल्ली, गुड़गांव व बैंगलोर जैसे शहरों में भी संगठन की इकाइयां सक्रिय हैं। डिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय 12.5 बीघा में फैला हुआ है, जहां मंदिर, संत शाला, भोजन शाला व शादी-समारोह के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बैठक में ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर मंत्री गोविंद नारायण जैन, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन, सह कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री नरेंद्र जैन टोडारायसिंह, युवा परिषद अध्यक्ष अशोक लावा, मंत्री मनीष जैन जयपुर, विवाह ग्रुप संयोजक गणेश अग्रवाल जयपुर, महिला परिषद् अध्यक्ष बीना छामुनिया, मंत्री गुंजन मित्तल, पूर्व प्रधान फागी सुकुमार झण्डा, उपाध्यक्ष पवन कागला, उपाध्यक्ष विनोद जैन दाखिया वाले सांगानेर, संरक्षक अनिल सुराशाही, महामंत्री विमल जैन, रामगोपाल जैन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मालपुरा चित्रा जैन, हेमलता जैन, ब्लॉक अध्यक्ष मालपुरा महावीर जैन टोरडी वाले, युवा परिषद् मालपुरा अध्यक्ष राजेश जैन सीतारामपुरा, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष पदम चंद जैन, युवा परिषद् अध्यक्ष गिरनार जैन, शंकर लाल जैन, बिरधी चंद जैन व हरिशंकर गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


