Homeपुलिस प्रशासनतेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, कार चालक की सूझबूझ...

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, कार चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

केकड़ी, 14 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुराने कोटा रोड पर मंगलवार को पाइप से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा व गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजमेर से कोटा की ओर जा रहा पाइप से लदा यह ट्रक बोगला के बालाजी के पास तेज गति व अनियंत्रित होकर दौड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो कार को अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक की सूझबूझ व त्वरित निर्णय के कारण टक्कर टल गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा व सड़क किनारे जाकर पलट गया।

नशे में था चालक: हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक अत्यधिक तेज गति में वाहन चला रहा था व वह नशे की हालत में था। गनीमत यह रही कि ट्रक के पलटने के दौरान वहां से कोई अन्य राहगीर या दुपहिया वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES