Homeसमाजगौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग: सोमवार को...

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग: सोमवार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

केकड़ी, 26 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गौ माता के संरक्षण, संवर्धन व उसे राष्ट्र में सर्वोच्च सम्मान दिलाने के उद्देश्य से संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियानके अंतर्गत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में व्यापक जनजागरण देखने को मिलेगा। इस अभियान के तहत गौ भक्त संगठित होकर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। बढ़ते कदम गौशाला संस्थान के व्यवस्थापक आनंदी राम सोमानी ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एक प्रार्थना पत्र उपखंड अधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। इस मांग पत्र का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ माता को राष्ट्र माताका दर्जा दिलाना, गौवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाना व समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

तेजाजी मंदिर पर एकत्रित होंगे श्रद्धालु: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्ञापन सौंपने से पूर्व क्षेत्र के सभी गौ भक्त, सामाजिक संगठन व युवा प्रातः 9:30 बजे अजमेर रोड स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर एकत्रित होंगे। यहां से सभी लोग एकजुट होकर उपखंड कार्यालय पहुंचेंगे व शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखेंगे। संस्थान के सदस्यों के अनुसार यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि गौ माता के प्रति श्रद्धा व सेवा का एक व्यापक जन आंदोलन है। गौवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व आस्था का अभिन्न अंग है, जिसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग का आगे आना आवश्यक है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मुहिम को सफल बनाने व गौ माता के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES