Homeशासन प्रशासनगौ माता को राष्ट्रव्यापी सम्मान दिलाने की उठी मांग: सख्त कानून व...

गौ माता को राष्ट्रव्यापी सम्मान दिलाने की उठी मांग: सख्त कानून व गौ हत्या प्रतिबंध के लिए राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम प्रशासन को सौंपा प्रार्थना पत्र

केकड़ी, 27 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गो माता के संरक्षण व सम्मान के लिए चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियानके तहत सोमवार को गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों व क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान को प्रार्थना पत्र सौंपा। अभियान की शुरुआत प्रातः अजमेर रोड स्थित बीजासन माता मंदिर परिसर से हुई। यहां बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व गौशालाओं के सदस्य एकत्रित हुए। इसके पश्चात सभी लोग हरि नाम कीर्तन व जय गोपाल-जय गौ माताका उद्घोष करते हुए मुख्य मार्गों से होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से मांग की गई कि गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाए, गोवंश संरक्षण के लिए देश भर में सख्त कानून बनाया जाए, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए एवं समाज में गो सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था व धार्मिक आस्था का आधार है, जिसका संरक्षण करना समाज व सरकार दोनों का परम कर्तव्य है।

जनआंदोलन का रूप लेता अभियान: बढ़ते कदम गौशाला के व्यवस्था प्रमुख आनंदीराम सोमानी ने बताया कि यह अभियान अब एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक गो माता के सम्मान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु हाथों में गौ सम्मान के ध्वज लिए हुए थे व अनुशासन के साथ अपनी मांगें रखी। इस दौरान कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, कैलाश माली, केकड़ी गोशालाा के अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी, सुरेन्द्र जोशी, महेन्द्र प्रधान, अमित गर्ग, एडवोकेट घनश्याम वैष्णव, यशवंत बेली, हीराचंद खूंटेटा, सुभाष भाल, राजेंद्र फतेहपुरिया, दशरथ साहू, रामावतार चौधरी, रितेश जैन, अनिल राठी, नंद लाल गर्ग, रमेश नुहाल, गुलाब चंद सोमानीकादेड़ा गोशाला समिति के गोपाल सिंह, केदार शर्मा, अटल शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत, चंद्र प्रकाश धातरवाल, बिरदी चंद वैष्णव, कैलाश खंडेलवाल, राजेंद्र बियानी, राकेश तोषनीवाल, मनोज न्याति, मुकेश नुहाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व गौ भक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES