केकड़ी, 27 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राव अमर सिंह सेकेंडरी विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद (Council Members)के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रघु राज सिंह जूनिया ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद के अनुसार बैज व कैप वितरित कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए रघु राज सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन में सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को विद्यालय का आदर्श प्रतिनिधि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इन विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी: इस वर्ष नेतृत्व क्षमता व योग्यता के आधार पर अंश विजय (कक्षा 10-A)को हेड बॉय, अदिति पराशर (कक्षा 10-A)हेड गर्ल, प्रतिष्ठा गौतम (कक्षा 9-A)को वाइस हेड गर्ल, आराध्या पराशर (कक्षा 8-A)को कैप्टन, काशिश (कक्षा 9-A)को वाइस कैप्टन एवं मिताली हिनोनिया (कक्षा 8-A)को सेक्रेटरी बनाया गया। विद्यालय की प्राचार्य अनुराधा महेश्वरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान काउंसिल हेड भानु प्रताप राठौड़ जूनिया व शंकर सर ने परिषद के सदस्यों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए उनका मार्गदर्शन किया।


