Homeक्राइम न्यूजनाबालिग छात्राओं की इंस्टा आईडी हैक कर ब्लैकमेलिंग, गलत काम के लिए...

नाबालिग छात्राओं की इंस्टा आईडी हैक कर ब्लैकमेलिंग, गलत काम के लिए बनाया दबाव, अश्लील वीडियो व वॉइस रिकॉर्डिंग आई सामने

केकड़ी, 29 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया आईडी हैक कर नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल करने व अश्लील वीडियो बनाकर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने का गंभीर प्रकरण प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपियों की वॉइस रिकॉर्डिंग व चैटिंग भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार एक युवक ने छात्राओं की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। इसके पश्चात आरोपी ने उनके अश्लील वीडियो तैयार किए व उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में मुख्य आरोपी के साथ कुछ अन्य साथी व एक युवती भी सम्मिलित है।

आईटी व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज: पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईटी एक्ट व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जांच के दौरान आरोपियों की वॉइस रिकॉर्डिंग व चैट साक्ष्य के रूप में प्राप्त हुए हैं, जो ब्लैकमेलिंग की पुष्टि करते हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों व वॉइस रिकॉर्डिंग की सहायता से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES