Homeक्राइम न्यूजबजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार: अवैध बजरी से भरा...

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार: अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

केकड़ी, 02 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जप्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई। इसी क्रम में 1 मई की रात्रि को गोयला से सराना रोड पर घेराबंदी कर एक डंपर को रोका गया।

अभियुक्त गिरफ्तार, अनुसंधान जारी: तलाशी के दौरान डंपर में अवैध बजरी भरी पाई गई, जिसे तुरंत जप्त कर लिया गया। मौके से अभियुक्त इंसाफ पुत्र मुश्ताक (22) निवासी डूमाडा थाना मांगलियावास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है व इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, एएसआई नारायणराम, कांस्टेबल दातार व कांस्टेबल कमलेश की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES