Homeक्राइम न्यूजसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

केकड़ी, 03 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकड़ीवाल गली निवासी आशीष सोनी उर्फ कालू (42) पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब युवक की स्थिति का पता चला, तो वे उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, किंतु स्थिति गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच: घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल रमेश व कांस्टेबल तेजमल व मानसिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के वा​स्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

RELATED ARTICLES