केकड़ी, 07 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम को अजमेर जयपुर बाइपास स्थित तुलसी पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं व बार सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रवीण कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। अधिवक्ताओं को गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भावना से मदद करनी चाहिए। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि बार के अभूतपूर्व सहयोग के कारण ही यहां की बैंच हर लक्ष्य में अव्वल रहती है।

अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता: नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सम्मान व हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि बार व बैंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पर गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है। एडीजे प्रवीण कुमार वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सीताराम कुमावत (अध्यक्ष), द्वारका प्रसाद पंचोली (उपाध्यक्ष), समकित जैन (सचिव), रविशंकर पंवार (कोषाध्यक्ष), आशा पाराशर (सह कोषाध्यक्ष), फरीद खान मंसूरी (वित्त सचिव), आदित्य भान सिंह (पुस्तकालय अध्यक्ष), राजूलाल जाट (सामाजिक एवं कल्याण सचिव) एवं विजेंद्र पाराशर, धर्मेंद्र मेघवंशी, शंकरलाल खटीक, अमित कुमार बसेर, भारती पोपटानी, सानिया सैन, कृष्णा कुमारी राव व शिमला कुमारी लौहार को (कार्यकारिणी सदस्य) पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये रहे अतिथि, इनका हुआ सम्मान: कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जयमाला पानीगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीजेएम रमेश कुमार करोल, एसीजेएम हिरल मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता, गुजरात न्यायिक सेवा के जज अभिजीत सिंह व पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 35 वर्षों से अधिक समय से वकालत कर रहे 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारी चेतन धाभाई, सहायक निर्वाचन अधिकारी नवल किशोर पारीक एवं धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया व अंत में सचिव समकित जैन ने आभार व्यक्त किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, मगनलाल लोधा, सिद्धार्थ सिंह, रामदेव सेन, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नितिन कुमार जैन, भूपेंद्र सिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़, नीरज कुमार जैन, नितिन कुमार जोशी, अब्दुल सलीम गोरी, शैलेंद्र सिंह राठौड़, हनुमान प्रसाद शर्मा, लोकेश शर्मा, कन्यालाल मेवाड़ा, मुकेश गुर्जर, मुकेश गढ़वाल, दशरथ सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, योगेंद्र सिंह, अब्दुल रहीम गोरी, महेंद्र जोशी, नंदकिशोर वर्मा, रोडूमल सोलंकी, दीपक आचार्य, श्यामसुंदर शर्मा, प्रहलाद वर्मा, नरेंद्र लोधा, कुश कुमार बगला, राजेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, गजेंद्र पाराशर, आदिल कुरेशी, सुरेंद्र सिंह पवार, विष्णु तेली, रवि शर्मा, भावेश जैन, केदार चौधरी, जितेंद्र राजपुरोहित, लियाकत अली, रामेश्वर कुमावत, सचिन राव सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

