केकड़ी, 07 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (सत्र 2024-25) के स्कूटी तहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय रतनलाल कंवरलाल पाटनी पीजी महाविद्यालय किशनगढ़ की छात्रा कौशल्या कुमावत को स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूटी केवल एक वाहन नहीं, बल्कि एक ऐसा उपहार है जो छात्रा को जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

सुखद होता है मेहनत का परिणाम: स्कूटी समिति समन्वयक डॉ. नीता चौहान ने कहा कि मेहनत का परिणाम सदैव सुखद होता है। छात्रा कौशल्या कुमावत ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 88.40% अंक प्राप्त कर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल की है। समिति सदस्य प्रो. माया पारीक व प्रो. मनोज कुमार ढाका ने स्कूटी वितरण से संबंधित समस्त दस्तावेजों व आरटीओ (RTO) संबंधी कार्यों का कुशलतापूर्वक संपादन सुनिश्चित किया। छात्रा को स्कूटी मिलने पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दी।


