Homeक्राइम न्यूजतालाब की पाल के पास अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार, बाइक व...

तालाब की पाल के पास अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार, बाइक व पव्वे जब्त

केकड़ी, 09 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार रात नियमित गश्त के दौरान अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 40 देशी शराब के पव्वे व परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी थाना इंचार्ज चैनाराम के नेतृत्व में टीम शुक्रवार रात बाजटा से घटियाली मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान तालाब की पाल के पास एक युवक बाइक पर सफेद कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। टीम द्वारा पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

तलाशी में मिली अवैध सामग्री: आबकारी दल ने जब युवक के पास मौजूद कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें 40 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर टीम ने आरोपी मनोज मीणा को गिरफ्तार कर शराब व बाइक को जब्त कर लिया। आबकारी सिपाही लाल सिंह ने बताया कि शनिवार को स्थानीय अवकाश होने के कारण आरोपी को अजमेर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम में सिपाही लालसिंह, बालूराम मीणा व गोपाल सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES