केकड़ी, 12 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि बुधवार को 33 केवी कृष्ण गोपाल कालेड़ा में आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 33/11 केवी ग्रिड पारा से जुड़े सभी फीडर पारा, फारकिया, उंदरी व गुलगांव की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। जिससे पारा, उंदरी, गणेशपुरा, फारकिया, हुकुमपुरा, काली तलाई का खेड़ा, मीणों का नयागांव, शिवनगर, देवपुरा, गुलगांव आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


