केकड़ी, 04 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते रविवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों समेत कई गांवों में 3 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रविवार को 33/11 के.वी. सब स्टेशन केकड़ी पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिससे 11 के. वी. फीडर अजगरा, धुवालिया, कचहरी, उद्योग, भेरूगेट, माइक्रो, बस स्टैंड, ब्यावर रोड एवं उगाई की विद्युत सप्लाई सुबह 08 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके चलते इन फीडर से जुड़े जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, शांतिनाथ नगर, गोपालपुरा, कृष्णनगर, राजपुरा का रास्ता, चन्द्रभभुनगर, अशोक नगर , अम्बेडकर छात्रावास, प्रकाश कॉलोनी, काजीपुरा व जगदम्बा कॉलोनी की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

शटडाउन से ये इलाके भी होंगे प्रभावित: इसी प्रकार जयपुर रोड, जैन कॉलेज, बोहरा कॉलोनी, ढंड का रास्ता, जूनिया गेट, सापन्दा रोड, सिन्धी कॉलोनी, लव कुश कॉलोनी, बस स्टैंड, मालवीय नगर, प्रिया कॉलोनी, सावर रोड-बाईपास, नगर पालिका, पटेल मैदान, कोर्ट परिसर, तेलियान मन्दिर, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, अस्थल मोहल्ला, खिड़की गेट, सरसरी गेट, लोढ़ा चोक, तेली मोहल्ला, चारभुजा कॉलोनी, विकास नगर, आरके कॉलोनी, केकड़ाधीश बालाजी, गुरुकुल कॉलेज, ब्यावर रोड चौराहा, कादेडा रोड, दुर्गापुरा विस्तार कॉलोनी, हरिजन बस्ती, महावीर कॉलोनी, गणपति नगर व परशुराम सर्किल एवं ग्राम सरसड़ी, उगाई, उगान खेड़ा, मेवदा खुर्द इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई भी बंद रहेगी।


