केकड़ी, 14 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदी राम सोमानी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को सावर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया गया। इस बैठक में समाज की मजबूती व आगामी लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए, जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा व चिकित्सा सहायता के लिए एक विशेष कोष की स्थापना करने, युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने एवं समाज की एकजुटता बढ़ाने के लिए क्षेत्र के सभी परिवारों की एक डिजिटल डायरेक्टरी तैयार करने का निर्णय किया गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी: अध्यक्ष आनंदी राम सोमानी ने नवीन कार्यकारिणी में धनराज राठी व ओमप्रकाश मालू (सावर) को उपाध्यक्ष, नोरत मल दूदानी को मंत्री, ताराचंद सोमाणी को सहमंत्री, रमेश चंद नुहाल को कोषाध्यक्ष, मनोज न्याती को सह कोषाध्यक्ष, महेश बागला को प्रवक्ता, हरगोविन्द हेड़ा को संगठन मंत्री, मुकेश लड्ढा को अंकेक्षक एवं शिवप्रसाद मांगधना, अनिल मंत्री (सावर), नोरत मल मूंदडा, आनंद मंत्री, अंकित हेड़ा, पारसमल काबरा, नागर मल मूंदडा, राकेश तोषनीवाल, दीपक मूंदडा (कादेड़ा), कुशाल बियानी, मुकेश नुहाल, पुखराज तोषनीवाल, राजेंद्र बियानी, राजेश लखोटिया, कालूराम इनाणी, रमेश चंद नुहाल (भीमड़ावास), मदन गोपाल मूंदड़ा, शिवकुमार बियानी, रामकिशन मूंदडा (कादेड़ा), प्रदीप राठी व ओमप्रकाश नुहाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है।


