Homeराजनीतिजनता के अधिकारों के लिए सावर से जयपुर तक कूच 18 मई...

जनता के अधिकारों के लिए सावर से जयपुर तक कूच 18 मई को, मुख्यमंत्री निवास तक गूंजेगी केकड़ी को पुन: जिला बनाने की मांग

केकड़ी, 14 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं व जनहित की मांगों को लेकर सावर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विश्वजीत सिंह शक्तावत ने हुंकार भरी है। शक्तावत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि क्षेत्रवासियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा व प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के विरुद्ध 18 मई 2026 को सावर से मुख्यमंत्री आवास (जयपुर) तक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। शक्तावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की न होकर प्रत्येक नागरिक के सम्मान व सुरक्षा की है। भ्रष्टाचार व बदहाली के विरुद्ध इस लोकतांत्रिक संघर्ष में जनता की भागीदारी ही व्यवस्था परिवर्तन का आधार बनेगी। पैदल मार्च के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगे की जाएगी। जिसमे केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग व नसीराबाद-देवली फोरलेन पर सावर में बाईपास की सुविधा सुनिश्चित करना प्रमुख है।

यह भी है मांगे: इसी के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना व प्रशासनिक अव्यवस्थाओं में सुधार करना, अवैध बजरी परिवहन के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना व भूमाफियाओं द्वारा फैलाई जा रही अराजकता पर लगाम कसना एवं बिजली-पानी की अनियमितता को दूर करना व विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाना शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्तावत ने पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अन्याय बढ़ता है, तो आवाज उठाना कर्तव्य बन जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन की ओर से आमजन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस रैली का हिस्सा बनने व अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES