Homeशिक्षाकृषि विश्वविद्यालय का दल पहुंचा केकड़ी, राजकीय कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण कर...

कृषि विश्वविद्यालय का दल पहुंचा केकड़ी, राजकीय कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण कर सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केकड़ी, 15 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय कृषि महाविद्यालय में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने व स्थायी मान्यता की प्रक्रिया के तहत श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर द्वारा नियुक्त उच्च स्तरीय निरीक्षण दल ने महाविद्यालय का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, संसाधनों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने बताया कि कृषि महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स की संबद्धता (एफिलिएशन) और स्थायी मान्यता हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष भौतिक निरीक्षण का कार्य किया जाता है। नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाओं का भौतिक सत्यापन होना अनिवार्य है, जिसके तहत ही यह निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।

छात्रों व संकाय सदस्यों से किया संवाद: विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निरीक्षण दल के प्रभारी डॉ. एल.एन. बैरवा, डॉ. डी.एस. भाटी व प्रो. रमाकांत शर्मा ने महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य विभागों का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही दल के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के साथ सीधा वार्तालाप कर शैक्षणिक स्तर, समस्याओं व सुविधाओं के फीडबैक पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. सुमन, डॉ. सूरज, डॉ. नितेश, डॉ. बालकिशन, मनसाराम बैरवा, विष्णु परसोया, यशोधन, बलराम व शनि सहित सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES