केकड़ी, 18 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्री लाल दुबे मेमोरियल संस्थान, केकड़ी द्वारा संचालित एम.एल.डी. इंटरनेशनल अकादमी पटेल मैदान में “समर कैंप सनशाइन हब 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता व आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप के प्रति बच्चों व अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी की निदेशक प्रतिभा दुबे व प्रधानाचार्या संगीता कुमावत द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। संस्थान सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने अपने संदेश में कहा कि यह समर कैंप बच्चों को मजेदार गतिविधियों के साथ उनके व्यक्तित्व व रचनात्मकता को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

विभिन्न विधाओं का चला प्रशिक्षण: कैंप के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों के लिए आइस-ब्रेकिंग गतिविधियां आयोजित की गई, जिससे बच्चे सहज वातावरण में एक-दूसरे से घुल-मिल गए। इसके बाद योग, खेलकूद, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के सत्र प्रारंभ हुए। वहीं दूसरे दिन भी बच्चों में वही उत्सुकता देखने को मिली। दूसरे दिवस यष्टी संचालन, अबेकस, मेंटल मैथ्स, डांस, कैलीग्राफी, मेहंदी व लिप्पन आर्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को नियमों व तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

इन रचनात्मक गतिविधियों का हो रहा संचालन: समर कैंप के दौरान सीनियर वर्ग के लिए स्पोकन इंग्लिश, चेस, राइटिंग कर्सिव इंग्लिश, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, कैलीग्राफी, मैथ वर्कशॉप, हिंदी राइटिंग, मेहंदी व सेल्फ डिफेंस एवं टॉडलर्स (छोटे बच्चों) के लिए ब्रेन जिम, योगा व मंत्रोच्चारण, ड्राइंग व कलरिंग, इंडोर गेम्स, स्टोरी टेलिंग, गुड मैनर एक्टिविटीज व फिजिकल एक्टिविटीज जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही है। कैंप के सुरक्षित माहौल और रचनात्मक पहलों की अभिभावकों ने भी काफी सराहना की है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के पंजीकरण के लिए एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी में संपर्क कर सकते हैं।

