Homeशासन प्रशासनअजमेर जिला अध्यक्ष रामगोपाल डांगा की मौजूदगी में बनी नगर पालिका कर्मचारी...

अजमेर जिला अध्यक्ष रामगोपाल डांगा की मौजूदगी में बनी नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी, राकेश पारीक को सौंपी कमान, 31 सदस्यीय नई टीम ने ली शपथ

केकड़ी, 18 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा केकड़ी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को नगर पालिका परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अजमेर जिला अध्यक्ष रामगोपाल डांगा व जिला महामंत्री विमल कुमार दाधीच की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में कर्मचारियों द्वारा जिला अध्यक्ष रामगोपाल डांगा का माला पहनाकर व साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल डांगा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद केकड़ी शाखा में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इसके साथ ही स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुए अन्य पदों पर नवीन सदस्यों का चयन करने के लिए उपस्थित कर्मचारियों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पारीक, उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल, सचिव पद पर भागचंद बैरवा व संरक्षक पद पर विमल कुमार दाधीच का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया व उन्हें सौंपे गए पदीय दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

केकड़ी: दायित्व ग्रहण करती राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की नवगठित कार्यकारिणी।

ये भी बने पदाधिकारी: कार्यकारिणी में अन्य पदों वरिष्ठ सहायक शशिकांत दाधीच को महामंत्री, कनिष्ठ सहायक किशनलाल गुर्जर को संयुक्त सचिव, सफाई कर्मचारी संतोष/लालचंद को उप महामंत्री, फायरमैन मईनुद्दीन शेख को कोषाध्यक्ष, फायरमैन दीपा चौधरी को उप कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ सहायक सिमरन विजय को सलाहकार, सफाई कर्मचारी गिरिराज को सलाहकार, नरेश नकवाल को संगठन मंत्री, अमरचंद जाट को संगठन मंत्री, राधेश्याम को संगठन मंत्री, महेंद्र परिहार को प्रचार प्रसार मंत्री, देवेंद्र जाट को मीडिया प्रभारी, प्रेमलाल मीणा को मीडिया प्रभारी, रामजस को कार्यालय मंत्री, कुलदीप सिंह दरोगा को कार्यालय मंत्री, मधु/गोपाल, अनीता चावरिया, सुमन, रजनी तेजिया व फायरमैन पुष्पा मीणा को महिला मंत्री, सफाई कर्मचारी शीला, वंदना/मोनू, विक्रम सिंह, रामप्रसाद सेन, फायरमैन शांता चौधरी, सहायक कर्मचारी रतन लाल तेली व महावीर प्रसाद शर्मा को सदस्य, सफाई कर्मचारी सुमित्रा, पिंकी/अनिल व पूजा/दिलीप को सदस्य बनाया गया।

RELATED ARTICLES