Homeक्राइम न्यूजपोक्सो एक्ट के मामले में फरार होटल संचालक गिरफ्तार, साथी नाबालिग पहले...

पोक्सो एक्ट के मामले में फरार होटल संचालक गिरफ्तार, साथी नाबालिग पहले ही हो चुका है निरुद्ध

केकड़ी, 19 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी उदयपुर में एक होटल का संचालन करता है व घटना के बाद से लगातार अपनी पहचान छुपाकर फरारी काट रहा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 मार्च 2026 को परिवादी ने थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में ही कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल एक विधि संघर्षरत बालक (नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी मोहन मेहता (45) पुत्र लखमीराम मेहता, निवासी गांव टोडा, थाना सलूम्बर कोतवाली फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर उदयपुर से दबोचा: पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में भिनाय थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के ठिकानों व हाईवे के ढाबों पर छिपकर फरारी काट रहा था। वह मौका पाकर राज्य से बाहर भागने की फिराक में था, इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की व उसे उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, एएसआई रामाकिशन, हेड कांस्टेबल शिवराज पहाड़िया व कांस्टेबल महेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES