केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गौवंश के संरक्षण, सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण बैठक बढ़ते कदम गौशाला में आयोजित की गई। पवनदास महाराज के पावन सानिध्य व मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि गौमाता के अधिकारों व उनकी सेवा-सुरक्षा के प्रति समाज को जागृत करने के लिए आगामी 27 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय (कलेक्ट्री) पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत प्रशासन को 5 लाख हस्ताक्षरों से युक्त एक विशाल प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा, जिसके लिए अभियान से जुड़े गोभक्त लगातार प्रयासरत है।

बैठक में ये रहे उपस्थित: अभियान की इस तैयारी बैठक में गोभक्त व समाज सेवी अशोक पारीक, आनंद सोमाणी, महेंद्र प्रधान, रमेश नुवाल, कैलाश माली, दिनेश मैनेजर, पृथ्वीराज मोची, रामदेव गुर्जर, सोनू लखन, लकी बन्ना, बिट्टू गर्ग सांपला, मयंक गर्ग सांपला व मुकेश पांचाल सापण्दा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य गोसेवक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प लिया।


