Homeसामाजिकरिंकू विजय बनीं महिला पतंजलि योग समिति की केकड़ी तहसील प्रभारी; योग...

रिंकू विजय बनीं महिला पतंजलि योग समिति की केकड़ी तहसील प्रभारी; योग को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

केकड़ी, 22 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महिला पतंजलि योग समिति का संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण करते हुए रिंकू विजय को तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात गांधी पार्क में संचालित नियमित योग कक्षा के दौरान रिंकू का महिला पुरूष योग साधकों ने स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी, पतंजलि योग समिति प्रभारी व मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी तथा महिला पतंजलि योग समिति की निवर्तमान प्रभारी रक्षा विजय आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रभारी रिंकू विजय ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना व योग को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

योग स्वस्थ जीवन का आधार: रिंकू विजय ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए अधिकाधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि योग ऋषि स्वामी रामदेव की प्रेरणा से ही वे इस पथ पर अग्रसर हैं व केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया, राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर व राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरोज मालू द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया तथा संगठन के विस्तार व सक्रियता को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES