Homeराजनीतिमहंगाई व स्थानीय समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 29 मई को,...

महंगाई व स्थानीय समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 29 मई को, रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

केकड़ी, 28 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी, सरवाड़, सावर एवं टांटोटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में होने वाला यह प्रदर्शन शाम 4 बजे पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचेगा, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह व नगर अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि यह प्रदर्शन देश में पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों, प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा केकड़ी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत, खस्ताहाल सड़कों व भीषण गर्मी में बिजली कटौती जैसी जनसमस्याओं के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केकड़ी विधानसभा प्रभारी व प्रदेश सचिव राजीव शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सभी अग्रिम संगठनों व कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित: इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चारों ब्लॉकों व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, प्रधानों, पूर्व प्रधानों, सरपंचों, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अग्रिम संगठनों व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सपरिवार व समर्थकों सहित अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

RELATED ARTICLES