Homeक्राइम न्यूजअवैध बजरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई; ट्रैक्टर मय ट्रॉली व चार अन्य...

अवैध बजरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई; ट्रैक्टर मय ट्रॉली व चार अन्य ट्रॉलियां जब्त, मुकदमा दर्ज

केकड़ी, 31 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सावर थाना पुलिस एवं माईनिंग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली, बजरी से भरी चार अन्य ट्रोलियां व बजरी भरने के प्रयोग में ली जाने वाली दो सुपड़ियां जब्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के मार्गदर्शन व वृत्ताधिकारी वृत्त केकड़ी हर्षित शर्मा के निकट सुपरविजन में सावर थानाधिकारी राधेश्याम जाट के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

मामला दर्ज, जांच शुरू: पुलिस और खनन विभाग की इस संयुक्त दबिश से अवैध बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर सावर पुलिस थाने में बीएनएस व एमएमडीआर की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में सावर थानाधिकारी राधेश्याम, एएसआई किशनलाल व रामनिवास, कांस्टेबल महेन्द्र, मुकेश, भंवरलाल, मंगलराम व मनीष अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES