केकड़ी, 31 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 व विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत में नेहरू युवा मंडल एवं जन भागीदारी के माध्यम से “स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण” कार्यक्रम के तहत एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर व ग्राम विकास अधिकारी शिवराज धाकड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।

1 से 5 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम: रैली के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून 2026 से 5 जून 2026 तक “स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण” थीम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकत्ता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगामी 5 जून 2026 को एक विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी: कार्यक्रम में 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 2026 की बारीकियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इसके तहत देश के सभी नागरिकों, हितधारकों, परिवारों व ग्राम पंचायत के कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों पर खुलकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

