केकड़ी, 05 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार घंटे विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता (वितरण) दीपाराम बलाई ने बताया कि शनिवार को 33/11 केवी कृष्णगोपाल कालेड़ा ग्रिड पर आवश्यक रख-रखाव व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते कालेड़ा ग्रिड से जुड़े सभी सभी फीडरों की बिजली सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण कालेडा, बोगला, धून्धरी, कोहड़ा, नाईखेड़ा, मोलकिया, रघुनाथपुरा, मंडा, तसवारिया, तीतरिया, सलारी, रुपनिवास, मानखंड व आमली एवं नाइलिट व पदमावती इत्यादि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


